स्पा सेंटर में देह व्यापार- पुलिस ने मारा छापा, चार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

राजधानी देहरादून की पुलिस ने  शहर में चल रहे देह व्यापार के एक मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। इस कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला भी शामिल है, और पांच पीड़िताओं को मौके से मुक्त कराया गया है। 

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, रविवार को पुलिस ने 70 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान सभी सेंटरों के दस्तावेजों की जांच की गई, साथ ही सीसीटीवी फुटेज और ग्राहकों के विवरण की भी पड़ताल की गई। इस कार्रवाई में पुलिस एक्ट के तहत 29 चालान किए गए, जिनसे 10,000 रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

पटेलनगर मंडी क्षेत्र के लाइन वुड स्पा सेंटर में छापे के दौरान तीन पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। इसके बाद स्पा संचालिका समेत चार आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में शोभा रानी (कांवली रोड), विजय कुमार गुरुंग (क्लेमेंटटाउन), मोहम्मद शादाब (गंदेवाड़ा, सहारनपुर) और मोहम्मद अमजद (छुटमलपुर, सहारनपुर) शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सभी गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान अन्य स्पा सेंटरों को चेतावनी भी दी है कि यदि उन्होंने अपने संचालन में सुधार नहीं किया, तो उन्हें भी इसी प्रकार की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। 

Ad_RCHMCT