उत्तराखंड- साइबर ठगी में संलिप्त शातिर गिरफ्तार, ऐसे एक्टिवेट हो रहे थे सिम कार्ड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में सिम कार्ड भेजने में शामिल था। आरोपी को हरिद्वार के मंगलौर से पकड़ा गया, जहां से 1816 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, राह से गुजर रहे एसपी सिटी ने तत्परता दिखा घायल को भेजा अस्पताल

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं को गिफ्ट में कप सेट देने का झांसा देकर बायोमेट्रिक मशीन से सिम कार्ड एक्टिवेट करता था। इन सिम कार्डों का इस्तेमाल कर विदेश में साइबर ठगों के सोशल मीडिया अकाउंट जैसे व्हाट्सएप और टेलीग्राम को एक्टिवेट किया जा रहा था। 

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि दक्षिण एशिया के कंबोडिया जैसे देशों में इन सिम कार्डों का उपयोग किया जा रहा था। इस गैंग द्वारा भेजे गए सिम कार्ड के जरिए देश में अब तक 35 साइबर ठगी के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।

Ad_RCHMCT