चाकू हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, पुलिस पर लगा ये आरोप, कोतवाली का घेराव

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुड़की के माधोपुर गांव निवासी पंकित की रविवार रात को एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। पंकित और उसके साथी अंकित पर दो महीने पहले रुड़की के सुनहरा मार्ग पर छह युवकों ने चाकू से हमला किया था, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

पुलिस ने दीप पटेल निवासी टोडा कल्याणपुर को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। पंकित की मौत के बाद, सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गंगनहर कोतवाली पहुंचे और कोतवाली का घेराव किया। 

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस का पूरा जोर अपराधियों को बचाने पर है। सूचना मिलने पर आसपास के थाना क्षेत्रों से भी ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। कोतवाल एश्वर्य पाल ने कहा कि ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पंकित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Ad_RCHMCT