मां नंदादेवी महोत्सव की झांकी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ धरना प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल में मां नन्दा सुनन्दा की मूर्ति निर्माण हेतु लाए गए कदली वृक्षों की नगर भ्रमण में 8 सितंबर को निकली झांकी के प्रति अश्लील और अपमानजनक शब्दों का उपयोग करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने शुक्रवार को मल्लीताल कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन किया। 

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बीच सड़क में हनुमान चालीसा का पाठ किया, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। नंदादेवी महोत्सव के प्रति अश्लील टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन कार्की की अगुवाई में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग कई दिन से आंदोलित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब की द्विवार्षिक पत्रिका “एक संकल्प : सभी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए” का विमोचन किया।

शुक्रवार को पंत पार्क से कोरवाली तक जुलूस निकालने के बाद, प्रदर्शनकारियों ने मल्लीताल कोतवाली का घेराव किया। इससे पहले भी इसी मांग को लेकर कोतवाली का घेराव किया गया था, जिसमें पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ शीघ्र मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे प्रदर्शनकारी क्षुब्ध हो गए और धरना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन का कड़ा प्रहार, 2 और स्कूलों को 'कारण बताओ' नोटिस, अब तक कुल 107 स्कूल रडार पर

धरने की स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसपी क्राइम हरबंश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की तेजी से जांच की जाएगी। इसके बाद धरना समाप्त किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आबकारी विभाग का तड़के बड़ा एक्शन, घेराबंदी कर 3 तस्कर गिरफ्तार, 360 पाउच कच्ची शराब बरामद

इस प्रदर्शन में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नितिन कार्की, विश्व हिंदू परिषद के विवेक वर्मा, मनोज कुमार, प्रकाश नौटियाल, पंकज कुमार, राजीव साह, सोनू बिष्ट, जीवंती भट्ट, निवर्तमान सभासद मनोज जोशी, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कविता गंगोला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए।

Ad_RCHMCT