रेलवे न्यूज-काशीपुर -रामनगर रेल खंड के मध्य कार्य को लेकर इन ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट, रहें अपडेट

ख़बर शेयर करें -

corbetthalchal.in kashipur-Ramnagar

बरेली- रेलवे प्रशासन द्वारा काशीपुर -रामनगर रेल खंड के मध्य (पी.क्यू.आर.एस.) मशीन द्वारा पुरानी पटरियों और स्लीपरों को शीघ्रता से हटाने व उनके स्थान पर नई पटरियां लगाने का कार्य करने के लिए  16 मार्च, 2025 से 15 मई, 2025 तक प्रतिदिन 10.50 बजे से 15.10 बजे तक (4.20 घंटे) पावर ब्लॉक दिया गया है। जिसके कारण निम्नलिखित गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट कर संचालित किया जाएगा:-

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

शॉर्ट टर्मिनेट-
बरेली सिटी – रामनगर को संचालित होने वाली मेमू सवारी गाड़ी 65301 को काशीपुर में शार्ट टर्मिनेट किया जाएगा जिसके कारण उक्त गाड़ी काशीपुर – रामनगर के मध्य निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

शॉर्ट ओरिजिनेट-
रामनगर – मुरादाबाद को संचालित होने वाली 6530 मेमू सवारी गाड़ी को 16 मार्च, 2025 से 15 मई, 2025 तक काशीपुर में शार्ट ओरिजिनेट कर संचालित किया जाएगा। अर्थात उक्त गाड़ी रामनगर – काशीपुर के मध्य निरस्त रहेगी।

Ad_RCHMCT