उत्तराखंड में अभी 2 सितंबर तक बारिश के आसार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कॉर्बेट हलचल
उत्तराखंड में अभी दो सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी आशंका है।

अभी सतर्क रहने की जरूरत
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

आपदा प्रबंधन को सूचित किया
मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, कई इलाकों में तेज गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के साथ ही आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

गंगा का जलस्तर बढ़ रहा
पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में रहने वालों को प्रशासन ने अलर्ट किया गया है। गंगा तट और घाटों पर जल पुलिस, एसडीआरएफ, सिंचाई विभाग निगरानी बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

Ad_RCHMCT