रामनगर:-भारत विकास परिषद द्वारा गुरु नानक पब्लिक स्कूल, बसई में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का किया आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-रविवार को भारत विकास परिषद, रामनगर द्वारा श्री कृष्णा हॉस्पिटल, काशीपुर के सहयोग से गुरु नानक पब्लिक स्कूल, बसई में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत विकास परिषद शाखा रामनगर के अध्यक्ष कमल किशोर सिंघल एवं श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष कोहली जी एवं शंटी भैया एवं प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी एवं श्री कृष्णा हॉस्पिटल काशीपुर के पीआरओ जी. सी. कालरा के द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पण एवम द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम: सीएम धामी ने एवरेस्ट विजेताओं को किया सम्मानित; जनजातीय समाज के विकास के लिए योजनाओं का रखा लेखा-जोखा

परिषद के अध्यक्ष कमल किशोर सिंघल, सचिव प्रवीण गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजा अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक (ब्लड डोनेशन कैंप) सुलभ बंसल,उपाध्यक्ष अनूप मेहरोत्रा, उपसचिव प्रतीक अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल एवम महिला सदस्या अभिलाषा महरोत्रा, नेहा गुप्ता आदि सभी सदस्यों ने कैंप को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

दोनो महिला सदस्यों के साथ साथ शाखा के बहुत से सदस्यों एवं अन्य आगंतुक युवाओं द्वारा कुल 52 यूनिट रक्त दान किया गया।

कृष्णा हॉस्पिटल काशीपुर से पहुंचे डॉक्टर रजत अग्रवाल एवं डॉक्टर शुभम शेखर सिंह द्वारा 67 से अधिक व्यक्तियों का निःशुल्क चैकअप किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष कोहली जी, शंटी भैया, प्रधानाचार्य जी, डॉ रजत अग्रवाल, डॉक्टर शुभम शंकर, एवं हॉस्पिटल के पीआरओ जी. सी. कालरा को शाखा सदस्यों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Ad_RCHMCT