रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ हुए मोहल्लेवासी

ख़बर शेयर करें -

क्षेत्र में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ शांतिकुंज लखनपुर के लोग अब मुखर हो चले हैं लोगों ने बकायदा मीटिंग कर इस समस्या से एकजुट होकर लड़ने का संकल्प दोहराया।

बैठक में मौजूद लोगों का कहना था कि कम उम्र के युवा आज नशे के गर्त में डूबते जा रहे हैं यह नशेड़ी झूमते हुए क्षेत्र की गलियों से निकलते हुए जब ऊंची आवाज में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ महिलाओं व छात्राओं को भी काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: सीएम धामी ने सभी विभागों को 24×7 अलर्ट रहने के निर्देश दिए; बंद सड़कें तुरंत खोलने और हेली सेवाएं मुस्तैद रखने के हुक्म

यदि कोई इन्हें टोकता है तो यह उससे उलझने से भी बाज नहीं आते। शांतिकुंज कल्याण समिति से जुड़े लोगों ने कहा कि अब ऐसे लोगों को चिन्हित कर इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ उन्हें संरक्षण देने वाले लोगों का भी सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक टीडी बैला, सभासद भुवन शर्मा, हेमचंद पांडे, एडवोकेट पूरन चंद पांडे, भूपाल सिंह बिष्ट ,नवेंदु जोशी, गिरीश पांडे, घनश्याम तिवारी, पंकज जोशी ,देवेंद्र बिष्ट, अमित तिवारी अनूप सिंह बिष्ट संजय सेठ समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT