रामनगर:-(बड़ी खबर) यहाँ सिंचाई नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-क्षेत्र से दुःखद व शर्मनाक करने वाली घटना सामने आ रही हैं जहाँ,रामनगर की सिंचाई नहर में फिर नवजात शिशु का शव मिला है। वहीं शव मिलने के बाद इलाके में मचा हड़कंप।

बुधवार की सुबह मोहल्ला गुलरघटटी क्षेत्र में सिंचाई गूल में एक नवजात बच्चे का शव पड़े होने की सूचना आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सिंचाई गूल में मिले इस नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी एक नवजात शिशु का शव रेलवे पड़ाव में बरामद हुआ था। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि दोनों ही मामलों में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले जा रही है तथा आसपास के लोगों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।

Ad_RCHMCT