रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) युवाओं की नसों में नशा घोलने वाले दो नशा तस्कर भारी मात्रा मे नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कब्जे से कुल 27 नशीले इंजेक्शन बरामद

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं क्रय-विक्रय करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में बलजीत सिंह भाकुनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के कुशल नेतृत्व में आज उ0नि0 कृष्ण गिरी मय हमराही हे0का0 हेमन्त सिंह व का0 132 बिजेन्द्र सिंह के द्वारा मुखबिर की सूचना पर अवैध नशीले इंजेक्शनो की तस्करी करने

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

वाला 28 वर्षीय नवयुवक पवन उर्फ बालाजी S/O स्व0 सोरन सिंह निवासी शिवलालपुर रियुनिया कोतवाली रामनगर के पास मौजूद चार सेटो को खोलकर चैक किया गया तो प्रत्येक सेट के अन्दर कुल 04 DIAZEPAM INJECTION (2ML), 04 BUPERNORHINE INJECTION (2 ML) व 04 AVIL INJECTION कुल 12 इन्जेक्शन व

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

अभि0- नवाब S/O मो0 अख्तर निवासी छप्पर वाली मस्जिद के पास खताड़ी कोतवाली रामनगर से 04 BUPERNORPHINE INJECTION, 04 PRONETHOZINE HYDROCHLORIDE INJECTION B 04 AVIL INJECTION(10 ML) व एक सेट सफेद कागज के अन्दर एक इन्जेक्शन BUPROPHINE INJECTION, 01 इन्जेक्शन DIAZEPARM(2ML) 01 इन्जेक्शन AVIL(10 ML) कुल 15 इन्जेक्शन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

जिसके आधार पर थाना रामनगर पर FIR NO 556/22 U/S 8/22 NDPS ACT बनाम पवन उर्फ बालाजी व FIR NO 557/22 U/S 8/22 NDPS ACT बनाम नबाव पंजीकृत किया गया । अभि0गणो को मा0 न्या0 प्रेषित किया जा रहा है।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा,उ0नि0 कृष्ण गिरी,हे0का0 हेमन्त सिंह,का0 बिजेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT