रामनगर:-(बड़ी खबर) कोसी बैराज के पुल से कूदा युवक,मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-कोसी बैराज के पुल से एक युवक ने नदी पर कूद मार दी जिससे वहाँ हड़कंप मच गया।आज गुरुवार की शाम रामनगर स्थित कोसी बैराज के 10 नंबर गेट से एक युवक ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली बैराज पर तैनात कर्मचारियों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस युवक को बैराज नदी से बाहर निकालने के काफी प्रयास किए लेकिन सफल नहीं हो पाए जिसके बाद पुलिस ने मौके पर गोताखोरों को बुलाया और गोताखोरों ने बैराज स्थित नदी में जाकर इस अज्ञात युवक को वमुश्किल बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट; सीएम ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं

जिसके बाद पुलिस इस युवक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया शव की तलाशी लेने पर उसकी जेब से मिले पर्स में उसकी शिनाख्त अनिल कुमार 31 वर्ष निवासी ग्राम धनोला थाना कालाढूंगी के रूप में हुई है

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

तथा पुलिस ने मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है फिलहाल घटना की जानकारी संबंधित थाने को देने के साथ ही पुलिस परिजनों को उपलब्ध करा रही है।

Ad_RCHMCT