रामनगर-भाजपा प्रत्याशी ने जारी किया अपना उपलब्धि पत्र,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन फरवरी को रामनगर।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल बृहस्पतिवार को रामनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता विनय रुहेला ने पार्टी प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट के साथ आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी जनपद की गंगोत्री व नैनीताल जिले की रामनगर विधानसभा में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

रामनगर में एमपी इंटर कॉलेज मैदान पर जनसभा दोपहर दो बजे शुरू होगी। मौसम खराब होने पर कार्यक्रम पैंठ पड़ाव रामलीला सभागार में भी वैकल्पिक इंतज़ाम किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रामनगर में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को मत देने की अपील भी करेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा ने रामनगर में बीते पांच साल में किये गए विकास कार्यों को लेकर अपना उपलब्धि पत्र जारी किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

प्रदेश प्रवक्ता श्री रुहेला ने प्रदेश में चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों को इग्नोर करते हुए कहा प्रदेश की जनता का रुझान कभी भी निर्दलीय प्रत्याशियों के पक्ष में नहीं रहा।

भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों से जनता का रुझान एक बार फिर उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार बनाने के लिए बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

पत्रकार वार्ता में मीडिया प्रभारी गणेश रावत, कार्यक्रम संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथलाल चौधरी, डॉ0 गिरीश तिवारी, धीरज मंडल, नरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र रावत, भावना भट्ट, बलदेव रावत, अमर सैनी, पूरन नैनवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT