रामनगर-(BREAKING) D.F.O. का कोसी गेट पर छापा, खनन माफियाओं में मचा हड़कम्प,करी ये बड़ी कार्यवाही।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – अवैध खनन की शिकायत मिलने पर तराई पश्चिमी वन प्रभाग के DFO ने वन सुरक्षा बल एवं रामनगर रेंज की टीम के साथ कोसी नदी क़े खनन गेट कालू सैयद पर छापा मारा।

टीम ने तीन डम्पर पकड़े जिसमें रायल्टी में दर्ज उपखनिज और वाहन में पाये गये उपखनिज में 150 क्विंटन तक का अन्तर पाया गया।उनको सीज कर दिया है।वहीं कालूसैयद गेट की कहीं अनिमियततायें पाईं गई। जिसमें वन विभाग के दो कर्मचारियों को तुरन्त हटाने के आदेश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

वहीं वन निगम कर्मचारियों को लापरवाही हेतु कार्यवाही हेतु खनन अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं। भविष्य में खनन गेट में व्यवस्था चाक चौबन्द करने के निर्देश दिये हैं। छापामार टीम के डर से 52 वाहन अपरान्ह 4 बजे तक नदी में ही खड़े रहे। इनकी निकासी अग्रिम आदेश तक रोक दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

वहीं DFO बलवन्त सिंह शाही ने बताया कि कार्यवाही आगे भी ऐसे जारी रहेगी।कार्यवाही करने वालों मे बलवन्त सिंह शाही, D.F.0, देवेन्द्र रजवार R.O.,अभिलाष सक्सेना, R.0, अजय कुमार सिंह, वन आरक्षी,परविन्दर, वन आरक्षी,सुरेश वन आरक्षी,प्रेम कुमार, चालक,विनय चन्याल, चालक,खीम सिंह वन दरोगा,चन्द्रदत्त,देवलाल,खीमानन्द भट्ट आदि टीम में उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT