रामनगर-(ब्रेकिंग) राजाजी भेजे जाने को लेकर बाघ का किया रेस्क्यू,बाघ मिला घायल।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-देर शाम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला के बफर जोन से एक नर बाघ को रेस्क्यू किया गया ,बाघ का निरिक्षण में बाघ घायल अवस्था में पाया गया, बाघ के सही होने पर उसको राजाजी भेजे जाने को लेकर की जाएगी कार्रवाई।

आपको बता दें कि विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से पांच बाघों को राजाजी टाइगर रिज़र्व में शिफ्ट किया जाना था जिसमें से एक नर व मादा बाधिन को पूर्व में कार्बेट प्रशासन द्वारा ट्रैकुलाइज कर राजाजी में भेजा जा चुका है। वहीं तीसरे बाघ को भेजे जाने की कार्रवाई कार्बेट प्रशासन द्वारा गतिमान थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार बनेगा विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी: महाकुंभ-2027 से पहले ₹235 करोड़ की 4 बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास; सीएम धामी बोले- भव्य और सुरक्षित होगा कुंभ

जिसको लेकर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बफर जोनों से बाघ को रेस्क्यू कर राजाजी शिफ्ट करने की कार्रवाई गतिमान थी। वहीं देर शाम एक बाघ कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की टीम एवं डॉक्टरों की टीम द्वारा कॉर्बेट के बफर जोन से रेस्क्यू कर भेजे जाने की कार्रवाई चल रही थी। बता दें कि कॉर्बेट पार्क से एक बाघिन को 27 दिसंबर 2020 में और एक बाघ 9 जनवरी 2021 को राजाजी टाइगर रिज़र्व भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के युवाओं के लिए जापान में नौकरी के बड़े अवसर: दून पहुंचे जापानी प्रतिनिधिमंडल ने परखी भाषा और स्किल; 'सीएम कौशल उन्नयन योजना' की जमकर तारीफ

दरअसल राजाजी के वेस्टर्न पार्ट में दो बाधिन अकेली पड़ी है, जिसके चलते उस क्षेत्रों में बाघों का कुनबा नहीं बढ़ पा रहा है। इसलिए कॉर्बेट से पांच बाघों को राजाजी टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाना है, जिसमें से दो बाघों को भेजा जा चुका है। वहीं तीसरे बाघ को देर शाम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की टीम द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल मॉल रोड 1 अगस्त से पूर्णतः 'नो हॉर्न ज़ोन' घोषित, उल्लंघन करने पर होगी सख्त कार्रवाई

वहीं कार्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि जिस बाघ को रेस्क्यू किया गया है व घायल है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी मेल बाघ के साथ आपसी संघर्ष में बाघ घायल है। वही रेस्क्यू सेंटर में डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है, उपचार के बाद उसको राजाजी भेजने का निर्णय लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT