उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) यहाँ चार लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप,पुलिस प्रशासन मौके पर।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – राज्य से दिल दहला देने वाली दुखद खबर सामने आ रही है जहाँ उधमसिंह नगर के नानकमत्ता कस्बा क्षेत्र में ज्वेलर्स परिवार के चार लोगों की हत्या से सूचना आ रही है जहाँ सूचना से हड़कंप मच गया है।

सूचना पर जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और गहनता से मामले की तफ्तीश में जुटे हुए हैं और फॉरेंसिंग टीम भी मौके पर बुलाई जा रही।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

मिली जानकारी के अनुसार नानकमत्ता बाईपास पुल के पास झाड़ियों में दो शव मिले थे, जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची ,शव की पहचान अजय रस्तोगी पुत्र शिव शंकर रस्तोगी और उदित रस्तोगी पुत्र अनिल रस्तोगी के रुप में हुई है। वहीं मृतक अजय रस्तोगी के घर से भी दो शव बरामद हुए हैं, जो उसकी माँ और नानी का है। एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से शहर में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं नानकमत्ता के विधायक और चेयरमैन सहित कई जनप्रतिनिधि भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे हैं एक ही परिवार के 4 लोगों के शव मिलने के बाद तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही है फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है वहीं शव मिलने से हड़कंप मच गया।

Ad_RCHMCT