अच्छी खबर-रामनगर की बेटी ने नाम किया रोशन,फूटबॉल मे गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज उत्तरकाशी के लिए हुआ चयन।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – जाबी फुटबॉल अकैडमी किशनपुर पांडे कानिया की प्लेयर अनिष्का घुघतियाल का चयन गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज उत्तरकाशी के लिए हुआ है अनिष्का घुघतियाल की उम्र अभी 11 वर्ष है जय मोहन इंटर कॉलेज मैं सातवीं क्लास की छात्रा है।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

बचपन से ही अनिष्का को फुटबॉल का जुनून था।अनिष्का की चाची इस समय कानिया की ग्राम प्रधान है तथा पिता हरीश घुघतियाल का अभी कोविड 19 से मृत्यु हो गई थी।

उसके बाद भी अनिष्का का फुटबॉल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ आज उसके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

अनिष्का के कोच रॉबिन ने अनिष्का के साथ काफी मेहनत की है अनिष्का इस सफलता का श्रेय अपनी मेहनत व कोच को मानती है व आभार व्यक्त करती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

जावी फुटबॉल अकेडमी से अभी तक 10 बच्चों का चयन स्पोर्ट्स कॉलेजों में हुआ है अनिष्का अकेली पहली छात्रा है जिसका इस एकेडमी से चयन हुआ है इस एकेडमी से एक बालक इंडियन पैरामिलिट्री में चयन हुआ है।

Ad_RCHMCT