रामनगर-(BREAKING) यहाँ जंगल मे अज्ञात शव के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप,शव के अन्य हिस्सो की तलाश मे जुटी पुलिस।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-मंगलवार को तेगपाल सिंह वन आरक्षी धनगढी क्षेत्र ने पुलिस चौकी गर्जिया मे धनगढी वन क्षेत्र कार्बेट नेशनल पार्क मे एक व्यक्ति का शव पडे होने की सूचना दी।

जिस सूचना पर उ0नि0 मनोज सिंह नयाल चौकी प्रभारी गर्जिया व व0उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा ,एसएचओ अरुण कुमार सैनी प्रभारी कोतवाली रामनगर मौके पर पंहुचे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

तो धनगढी जंगल के अंदर एक व्यक्ति का धड से नीचे का हिस्सा पैर बरामद हुए जिसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उक्त व्यक्ति को किसी जंगली जानवर द्वारा खाया गया है।

शेष अवशेष बरामद नही हो सके जिसकी शिनाख्त अभी तक नही हो पायी है। शव के अन्य हिस्सो की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा कार्बेट टाईगर रिजर्व की टीम तथा रामनगर वन प्रभाग की टीम द्वारा संयुक्त रुप से कॉम्बिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

परन्तु अन्य कोई लाभप्रद जानकारी प्राप्त नही हो सकी । पुलिस कॉम्बिंग टीम निम्नवत है।

पुलिस टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी
2-उ0नि0 मनोज सिंह नयाल
3-उ0नि0 नरेन्द्र कुमार
4-व0उ0नि0 प्रेम राम विश्वकर्मा
5-कानि0 406 सीपी शेखर पुनेठा
6-कानि0 634 सीपी मनोज द्विवेदी
कार्बेट टाईगर रिजर्व टीम
रामनगर वन प्रभाग

Ad_RCHMCT