रामनगर:-(ब्रेकिंग) यहाँ युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-विकास खण्ड के छोई क्षेत्र मे दाबका नदी के पास खेत में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया।लोगों द्वारा जिसकी सूचना 112 पर दी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर शिनाख्त के प्रयास किये।

पुलिस के द्वारा मिले शव की शिनाख्त पर सुंदर सैनी उम्र 25 वर्ष नाम से की जो रामनगर के ग्राम छोई दाबका पुल का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

पुलिस द्वारा दी सूचना पर मृतक के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे, जिससे शव की शिनाख्त सुंदर सैनी के रूप मे हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक काफी दिनों से बीमार था और दिमागी हालत भी सही नही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

जिसके चलते मृतक चार दिन से लापता था, घर वालो ने काफी खोज बीन की लेकिन कही पता न चल पाया,उसके बाद मृतक के परिजनों ने रामनगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत किन कारणों के चलते हुई हैं।

Ad_RCHMCT