रामनगर-(ब्रेकिंग) कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में शहर मे निकाली पदयात्रा।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर- शुक्रवार को कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में शहर मे पदयात्रा निकाली।

शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालते हुए महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया ।वहीं मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यह पदयात्रा का आगाज आज रामनगर से शुरू हुआ है। जो प्रदेश के पांच स्थानों तक जाएगी जिसकी शुरुआत शुक्रवार को रामनगर से प्रारंभ हुई।उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य महंगाई है। आज महंगाई की वजह से प्रदेश की जनता हमारे साथ आ गई है और हमने इस कार्यक्रम का नाम भाजपाई ढोलकी पोल खोल रखा है। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा का मुख्य मकसद भाजपा के द्वारा की गई बेरोजगारी व महंगाई का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में आ रही है और जनता भाजपा को समझ चुकी है। इसी को लेकर हमारी यह पदयात्रा पूरे प्रदेश में जाएगी जिसका आगाज आज रामनगर से हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी,काग्रेंस के वरिष्ठ नेता पुष्कर दुर्गापाल,वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT