रामनगर-(अच्छी खबर) वन्य जीव प्रेमियों ,पर्यावरण प्रेमियों व टूरिज्म व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर,तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अन्तर्गत नये फाँटो ईको टूरिज़्म ज़ोन का हुआ शुभारंभ।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – वन्य जीव प्रेमियों ,पर्यावरण प्रेमियों व टूरिज्म व्यवसायियों के लिए अच्छी खबर है।आज से तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंगर्गत फाँटो ईको टूरिज़्म ज़ोन का उदघाटन कर दिया गया है । यहाँ घूमने आने वाले पर्यटक यहाँ की जैव विविधता और वन्य जीवों को निहारने के अलावा रात्रि में रहने के लिए ट्री हाउस का आंनद उठा सकते है।

बता दे कि तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाँटो रेंज के अंतर्गत पर्यटकों के लिए फाटो ईको टूरिज्म ज़ोन का उदघाटन कर दिया गया है।स्थानीय विधायक दीवान सिंह ने बिष्ट द्वारा फीता काट कर इस नये ज़ोन का शुभारंम्भ किया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्क्राइव जरूर करें।

डीएफओ बलवन्त सिंह शाही ने ईको टूरिज़्म ज़ोन के विषय जानकारी देते हुए बताया कि फाँटो ईको टूरिज़्म ज़ोन जैव विविधता के लिहाज से अदभुत है जिसमे अनेक प्रकार की वनस्पतियाँ व जीव जन्तु मौजूद है।यहाँ आने वाले पर्यटक इनको निहार सकेंगे।इसके अलावा फाटो रेस्ट हाऊस के निकट एक ट्री हाउस का नया कॉन्सेप्ट पर्यटकी के लिए बनाया गया है।पर्यटक ट्रीहाऊस में रात्रि विश्राम की सुविधा उठा सकते है।पर्यटक इसका आनन्द उठाने के लिए पहले ऑनलाइन बुकिंग करा सकते है।जल्दी ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

नये ईको टूरिज़्म ज़ोन में सबसे पहले जंगल भ्रमण के जाने वाले सैलानियों के चेहरे पर उत्सुकता व खुशी देखने को मिली बनारस से यह घूमने आये विनोद कुमार सिंह इस जोन में जाने वाले पहले टूरिस्ट होने का गर्व महसूस करते हुए नये जोन में भ्रमण करने के लिए उत्सुक दिखे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

पर्यटक सुप्रिया सिंह ट्री हाउस को देखने के लिए उत्साहित दिखी उन्होंने कहा कि ट्री हाउस के विषय मे पढ़ कर वह अपने परिवार और दोस्तो के साथ यहाँ आयी हैं।इसके अलावा वह इस जोन में देखना चाहती हैं कि यहाँ कौन कौन से वन्यजीव है।यह सफारी उनके लिए काफी एकसाइटेड होने वाली है।

Ad_RCHMCT