रामनगर:-(बिग ब्रेकिंग) जानिये क्यों मीडिया क्लब के सदस्यों ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – आगामी 28 से 30 मार्च तक रामनगर में होने वाली जी-20 की बैठक में स्थानीय मीडियाकर्मीयों को कवरेज के लिये पास की कोई व्यवस्था न किये जाने के विरोध में देवभूमि मीडिया क्लब रजि0 द्वारा एक ज्ञापन केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट को सौंपते हुए पत्रकारों ने 27 मार्च को तहसील परिसर में 02 घण्टे का सांकेतिक धरना व उपवास रखने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

शनिवार को रामनगर में जी-20 की बैठक की तैयारियों का जायजा लेने पहुॅचे केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को सौंपे ज्ञापन में पत्रकारों ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों को कवरेज करने से वंचित किया जा रहा है। जिसके विरोध में 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक धरना व उपवास करने का ऐलान पत्रकारो ने किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

वहीं मामले में केन्द्रीय राज्यमंत्री भट्ट ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को फोन पर पत्रकारो की इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिये है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

इस दौरान मीडिया क्लब के अध्यक्ष जितेन्द्र पपनै, महासचिव राजीव अग्रवाल, संरक्षक विनोद पपनै, गणेश रावत, उपाध्यक्ष डॉ0 जफर सैफी, जीवन कुमार, जुगेश अरोडा, सलीम मलिक, चंचल गोला, राजू वर्मा, नाजिम कुरैशी, नितेश जोशी, रोहित गोस्वामी, चन्द्रसैन कश्यप, विक्की कश्यप आदि मौजूद रहें।

Ad_RCHMCT