रामनगर-कोतवाली पुलिस ने गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में कार्यवाही करते हुए युवक को छः माह के लिए किया जिला बदर।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-कोतवाली पुलिस ने गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में कार्यवाही करते हुए युवक को छः माह के लिए किया जिला बदर।।

रामनगर-आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल तथा अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,नैनीताल के

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

आदेशों के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा वाद संख्या 13/2018 धारा ¾ गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम में कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को राजेन्द्र सिंह पुत्र उमेद राम निवासी नई बस्ती शिवनाथपुर मालधनचौड़ रामनगर को जिला बदर किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

उक्त व्यक्ति को जनपद नैनीताल – उधम सिंह नगर की सीमा वन बैरियर मालधन से उधम सिंह नगर की सीमा में छोड़ा गया तथा चेतावनी दी गयी कि अगले छः माह की अवधि तक जनपद नैनीताल की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।

Ad_RCHMCT