रामनगर एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज मे 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को किया सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-एम0 पी0 हिंदू इंटर कॉलेज, रामनगर में बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 17 छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को मोमेंटो तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी हेम चन्द्र पाण्डे ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, प्रबंधक विनय जिंदल तथा प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। 

यह भी पढ़ें 👉  आँचल दुग्ध संघ में श्रद्धांजलि सभा: पूर्व प्रशासक के पिता स्वर्गीय हिम्मत सिंह बिष्ट के निधन पर जताया गहरा शोक

सम्मानित किए गए छात्र-छात्राओं में से तीन छात्राओं रितिका शर्मा, प्रशस्ती करगेती तथा हंसिका चौहान ने उत्तराखंड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में क्रमशः 14वां, 17वां तथा 25वां स्थान प्राप्त किया है। 

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रभाकर पाण्डे तथा प्रेमा नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेवालाल, चेतन स्वरूप, चंद्रशेखर मिश्रा, के0 सी0 सती, चारु तिवारी, के0 सी0 त्रिपाठी, के0 के0 फुलेरा, नीलम सुंदरियाल, नेहा गुप्ता, अंकना शाह, मोनिका रावत, दिव्या पाठक, श्याम सुंदर मेहरा, वन्दना, ज़फर अली, प्रदीप रावत, हरीश बिष्ट, नीलू जिंदल, उमेश विष्ठानिया आदि शिक्षक तथा अभिभावक मौजूद रहे..

Ad_RCHMCT