रामनगर-विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने बांटे पौधे,निकाली जन जागरूकता रैली।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों ने बांटे पौधे, निकाली जन जागरूकता रैली।।

ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक के विद्यार्थियों ने विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में रामनगर के विभिन्न क्षेत्रों ( बद्रीविहार, शांतिकुंज ,माजरा रोड, मधुबन, आर के पुरम,

एस के पुरम, गुमानपुर, चिल्किया, कीर्तिकुञ्ज में नीम एवं तुलसी के पौंधो का वितरण किया एवं जन जागरूकता रैली भी निकाली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

कार्यक्रम के लिए ग्रेट मिशन स्कूल को जे ऐन नर्सरी शिवलालपुर चुंगी रामनगर के द्वारा 900 पौंधे निःशुल्क प्रदान किये।

विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का क्षेत्र के लोगो ने तहे दिल से स्वागत एवं स्कूल की इस पहल की जमकर सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

स्कूल के शिक्षकों के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम प्रधानों, समाज सेवियो ने भी सहयोग किया।

पौंधों को वितरित करते हुए स्कूल के छात्र छात्राओं ने अभिभावकों से पौंधो को नियमित पानी देने खाद देकर उन्हें सींचने के साथ ही उनकी देख रेख की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने अभिभावकों को नीम व तुलसी के पौंधों के लाभ बताये। इस पुरे कार्यक्रम में स्कूल निदेशक डॉ प्रसून श्रीवास्तव,प्रधानाचार्या डॉ नलिनी श्रीवास्तव एवं स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

Ad_RCHMCT