रामनगर:-पेड़ की चपेट में आने से वन निगम कर्मी की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- उत्तराखंड वन विकास निगम में तैनात एक कर्मचारी की जंगल में पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि लकड़ी कटान के दौरान पेड़ गिरने से दर्दनाक मौत हो गई घटना के बाद मृतक कर्मचारी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

वही मामले में वन निगम के डीएलएम पूर्वी शेर सिंह ने बताया कि ग्राम गैवुआ निवासी 56 वर्षीय कमल किशोर पंत जो कि निगम में उपज रक्षक के पद पर तैनात थे तथा वह अपने अन्य कर्मचारियों के साथ ज्वाला वन क्षेत्र में जंगल के अंदर लेबर से सरकारी लॉट मैं लकड़ी का कटान करा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

इसी बीच अचानक एक पेड़ उनके ऊपर पर गिर गया तथा वह पेड़ के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए मौजूद कर्मचारी तुरंत सरकारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।

Ad_RCHMCT