तुनिशा सुसाइड केस: शीजान की बहन का गुस्सा  फूटा, बोलीं- शायद यह घोर कलियुग है

ख़बर शेयर करें -

मुंबई। तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में आरोपी शीजान खान की बहन फलक नाज ने मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है। फलक ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। इसमें फलक का गुस्सा साफ झलक रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उनके परिवार की खामोशी को कमजोरी समझ लिया गया है, शायद इसी को घोर कलियुग कहते हैं।

शीजान खान और बहन फलक नाज। फोटो- सोशल मीडिया

हमारी खामोशी को कमजोरी समझ लिया

फलक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “इससे हमारा दिल टूट जाता है कि कैसे हमारी खामोशी को कमजोरी समझ लिया गया है। शायद इसी को ‘घोर कलियुग’ कहते हैं। किसी चीज की रिपोर्टिंग करने से पहले कहां गई मीडिया पोर्टल्स की रिसर्च? आम लोगों का कॉमन सेंस कहां है? शीजान को नीचा दिखाने वाले सभी लोग अपने आप से यह पूछें कि क्या आप स्थिति के आधार पर बात कर रहे हैं या आप किसी धर्म के लिए नफरत की वजह से ऐसी बात कर रहे हैं? या आप पिछली घटनाओं से प्रभावित होकर बात कर रहे हैं? आप जाग जाइए!

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली ₹110 करोड़ की सौगात: सीएम धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण; 'कंडोलिया महोत्सव' अब होगा राजकीय महोत्सव
शीजान खान और बहन फलक नाज। फोटो- सोशल मीडिया

मीडिया का एक वर्ग की करतूत

मीडिया का एक वर्ग इतना नीचे गिर गया है कि यह केवल टीआरपी के आधार पर काम करता है और आप उनके उपभोक्ता हैं। अविश्वसनीय स्रोतों के साथ समाचार चलाने के लिए मीडिया भी उतनी ही जिम्मेदार है। मूर्ख मत बनइए।” उन्होंने कहा, “हमनें यह भी गौर किया है कि जनता के साथ-साथ कई मीडिया पोर्टल्स भी हैं जिन्होंने इस झूठे नैरेटिव को समझा है। हमें आप जैसे और लोगों की आवश्यकता है। लेकिन लोगों को शीजान को बदनाम करते देखना काफी परेशान कर देने वाला है। इस मामले में कहानियां गढ़ी गईं और धर्म तक को घसीटा गया। इस स्थिति ने वास्तव में दिखाया है कि कुछ इंसान किसी को बदनाम करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। भगवान तुनिशा को आशीर्वाद दें, आशा है कि वह अब बेहतर जगह पर हैं।”

Ad_RCHMCT