रामनगर-विश्व मधुमेह दिवस व बाल दिवस के अवसर पर पॉयनियर्स क्लब ने लगाया स्वास्थ्य शिविर।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – विश्व मधुमेह दिवस व बाल दिवस के अवसर पर रविवार को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक स्वामी परमानंद पायनियर्स धर्मार्थ होमियोपैथिक अस्पताल इंटरनेशनल पॉयनियर्स द्वारा होमीयोपैथी स्वास्थ्य शिविर राजकीय इंटर कॉलेज सेमलखलिया में लगाया गया।

जहाँ डॉ सपना रावत इंटरनैशनल पायनियर रामनगर द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाईयां वितरित की गई।जहाँ निशुल्क शुगर की जाँच भी की गई।जहाँ पर मुख्य अतिथि मंडी सभापति अध्यक्ष राकेश नैनवाल व

यह भी पढ़ें 👉  संवादी कार्यक्रम: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'प्रथम गांवों' के रूप में विकसित हो रहे हैं सीमांत क्षेत्र: मुख्यमंत्री धामी

जिला मंत्री भाजपा गोविंद सिंह मनराल द्वारा शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।अंग्रेजी प्रवक्ता महेष्वर दत्त बाजपेयी ने कार्यक्रम के आयोजन हेतु पायनियर्स परिवार एवं अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!

आज के कार्यक्रम का संचालन नवीन चंद्र तिवारी ने किया।आज के कार्यक्रम के संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज सेमलखलिया रहा। राधा बहिन जी ने जांच की और निःशुल्क दवाएं वितरित की गई,जिसमें 100 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निशुल्क दवाईयाँ लीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 'विकास गोष्ठी' का आयोजन, जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

इस अवसर पर पर रामनगर पायनियर्स अध्यक्ष कमलेश्वर कांत जोशी,सचिव अमित मोहन अग्रवाल व महिला पायनियर्स अध्यक्ष पुष्पा डंगवाल ,सचिव कोमल सक्सेना,व पायनीयर विनोद सक्सेना,आशीष शर्मा ,नितेश जोशी,विक्रम शर्मा,नंदन सिंह बिष्ट,मनीष बिष्ट, सूरज गुसाईं दोनो छात्रों ने विशेष सहयोग किया।

Ad_RCHMCT