रामनगर पुलिस ने किया बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-कोतवाली पुलिस ने एक बाइक चोर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में चन्दन सिंह पुत्र राम सिंह निवासी भवानीपुर ने अपनी अपाचे मोटर साइकिल नं. यूके 04 एन 7079 पंजाबी कलोनी रामनगर से किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने की शिकायत दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने कई सीसीटीवी कैमरों तथा मुखबिरों की मदद से बाइक चोरी के इल्जाम में आशू पुत्र श्याम निवासी भवानीगंज रामनगर को चोरी की मोटर साईकिल के

यह भी पढ़ें 👉  जीआईसी ढेला में मनी कथाकार शेखर जोशी की 94वीं जयंती, 'दाज्यू' और 'कोसी का घटवार' के रचनाकार को किया गया याद

साथ काशीपुर रोड स्थित एक आम के बगीचे से गिरफ्तार करते हुए मुकदमें में धारा 317 (2) की वृद्धि कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रामनगर

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई भुवन चंद्र जोशी, मौ. राशिद, रोहित, शाबाज आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT