रामनगर-पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख की है कीमत।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को लाखों रुपए की स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

शनिवार को कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता में बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया पीरूमादरा चौकी पुलिस द्वारा गश्त के दौरान दो बाइक सवार युवकों को 128 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम परेवज व अनस निवासी जसपुर जिला उधमसिंहनगर बताया है। पुलिस को पकड़े गए दोनो आरोपियों की निशानदेही पर नगर के कई स्मैक तस्करों की जानकारी हासिल हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

सीओ भाकुनी के अनुसार उक्त बरामद स्मैक की कीमत राज्य स्तर पर चार लाख व अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख रुपये आकि गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की गई है।

Ad_RCHMCT