गुमशुदा बच्चों को रामनगर पुलिस ने 1 घंटे में सकुशल बरामद किया, परिजनों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar-शुक्रवार को शिकायतकर्ता निवासी नई बस्ती पूछड़ी, रामनगर द्वारा सूचना दी गई कि उनके दोनों नाबालिग पुत्र तथा एक अन्य बच्चा शाम 07:30 बजे बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं और वापस नहीं लौटे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा संबंधित अधिकारियों को मामले में तत्काल बच्चों को सकुशल बरामद किए जाने के निर्देश दिए गए।  वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर श्री सुशील  कुमार द्वारा तत्काल सघन तलाश अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

पुलिस टीम की सतर्कता एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप गुमशुदा तीनों बच्चों को मात्र 01 घंटे के अंदर रेलवे स्टेशन से रात को सकुशल बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

बच्चों ने बताया कि वे काम करने के उद्देश्य से मुरादाबाद जाने की योजना बना रहे थे, साथ ही उनके साथ उनका एक अन्य मित्र भी था।थाना पुलिस द्वारा बच्चों को काउंसिलिंग कर भविष्य में ऐसे कार्य न करने की हिदायत दी गई तथा सुरक्षित तरीके से उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।   
बच्चों को देखकर उनके परिजनों के चेहरे पर मुस्कान और राहत के भाव लौट आए।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
2- उ0नि0 राजकुमारी
3- हे0का0 तालिब हुसैन
4- कानि0 महबूब आलम

Ad_RCHMCT