रामनगर:-अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया पहुंचे रामनगर, कहीं यह बड़ी बात

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-सोमवार को रामनगर पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का रामनगर मे स्वागत हुआ, जय जय श्री राम से रामनगर की सड़कें गूंज रही थीं।

जहाँ उन्होंने रामनगर के निजी बैंक्वेट हाल में एक सभा को संबोधित किया,जहां उन्होंने हिंदुओं से एक होने की बात कही,वही
उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

इसलिए पूरे देश में हिंदुओं को जगाने के लिए घूम रहे हैं। उन्होंने जोशीमठ में भू धंसाव का सबसे बड़ा कारण पर्यावरण की चिंता न करते हुए विकास को बताया। उन्होंने कहा कि विकास भी होना चाहिए और पर्यावरण भी बचाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

बड़ा बयान देते हुए कहा कि पूरे देश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए पूरे देश में हिंदुओं को जगाने के लिए घूम रहे हैं। प्रवीण तोगड़िया ने दिल्ली में श्रद्धा,राजौरी में एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, उदयपुर में कन्हैया की हत्या का का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में हिंदू सुरक्षित नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील

देश में सब हिंदू मिलकर सबको बचाएं.लव जिहाद पर भी बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहाँ कि देश की बेटियां अब अपने को अशुरक्षित महसूस न करें सरकार से ऐसे मामलों में कार्रवाई की भी बात कही है।

Ad_RCHMCT