रामनगर:-शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म,अब जान से मारने की दे रहा धमकी

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- हरिद्वार का एक युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ बलात्कार करना,जान से मारने की धमकी देना के बाद शादी से मुकर गया। पीड़िता ने मामले में रामनगर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती ने पुलिस को दी तहरीर में हरिद्वार निवासी दीपक कुमार पुत्र इमरत लाल के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि वह तथा आरोपी जिला हरिद्वार की रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी का धमाका! उत्तराखंड में 398 पदों पर सीधी भर्ती, अभी देखें विवरण

आरोपी दीपक से उसकी चार साल से जान पहचान थी। दीपक ने मुझे शादी का झाँसा देकर 2018 से अपने साथ में रखकर अब तक मेरा शारीरिक शोषण किया। नवंबर 2021 से दीपक के साथ मैं हिम्मतपुर डोटियाल में रह रही हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  संवादी कार्यक्रम: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 'प्रथम गांवों' के रूप में विकसित हो रहे हैं सीमांत क्षेत्र: मुख्यमंत्री धामी

जब भी मैं दीपक से शादी के लिए बोलती हूँ तो दीपक मेरे साथ मारपीट करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी देता है। तीन दिन पूर्व भी मैंने जब उससे शादी की बात की तो उसने मेरे साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में प्रबुद्ध जनसंवाद: "प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति": मुख्यमंत्री धामी; विकसित उत्तराखंड के निर्माण का किया आह्वान

मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 323, 376, 506 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT