रामनगर का नाम हुआ रोशन,पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के वाणिज्य संकाय को उत्तराखंड का हिमालय शैक्षिक उत्कृष्टता अवार्ड 2021 प्राप्त हुआ।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी


बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के वाणिज्य विभाग को देहरादून इंटरनेशनल साइंस एवं टेक्नोलॉजी फेस्टिवल में उत्तराखंड का हिमालय शैक्षिक उत्कृष्टता अवार्ड 2021वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. किरण कुमार पंत को यूकोस्ट के डायरेक्टर जनरल डॉ. राजेंद्र डोभाल द्वारा यूकोस्ट देहरादून के सभागार में प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग


यह पुरस्कार वाणिज्य विभाग के अध्यापकों प्रो. संजीव मेहरोत्रा, डॉ. किरण कुमार पंत ,डॉ दीपक खाती, डॉ ममता जोशी, डॉक्टर भानु प्रताप दुर्गापाल वह डॉ हेम भट्ट तथा शोधार्थियों की विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित शोध पत्रों एवं विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न संगोष्ठीवो, छात्रों की उत्कृष्ट परीक्षाफल एवं विभिन्न क्रियाकलापों के आधार पर प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

इस पुरस्कार को प्राप्त करने का मुख्य श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी. पांडे के दिशा निर्देशों को जाता है जिनके मार्गदर्शन से विभाग में कार्य सफलतापूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : फार्मर रजिस्ट्री से डिजिटल रूप से जुड़ेंगे किसान, डीएम ने की शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील


वाणिज्य विभाग की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे तथा महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी

Ad_RCHMCT