रामनगर-विधायक दीवान सिंह बिष्ट के पौत्र का हुआ सैनिक स्कूल घोड़ाखाल मे चयन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के कक्षा-5 के छात्र रुद्राक्ष बिष्ट पुत्र जगमोहन सिंह बिष्ट एवं पौत्र दीवान सिंह बिष्ट (विधायक, रामनगर ) का चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हुआ है I

इसके लिए विद्यालय प्रशासन ने छात्र को, उनके परिजनों को एवं अध्यापक व् अध्यापिकाओं को श्रेय देते हुए बधाई प्रेषित करी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी से 'खेलभूमि' बनने की ओर उत्तराखंड के मजबूत कदम: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ की लागत से राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का किया शिलान्यास; शैक्षणिक सत्र शुरू

एवं छात्र के उज्जवल भविष्य के लिए कामना करी वही दूसरी और विद्यालय की कक्षा 12 (सत्र 2020-21) की छात्रा पूजा अग्रवाल पुत्री राकेश अग्रवाल ने CA फाउंडेशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन कियाI

पूजा अग्रवाल  सत्र 2020-21 की विद्यालय की टॉपर भी रही है एवं छात्रा के भाई पारस अग्रवाल ने भी सत्र 2019-20 में CA फाउंडेशन की परीक्षा उत्तीर्ण की थी I

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

दोनों ही भाई बहन विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्रा रहे है I विद्यालय प्रशासन छात्रा को, उनके परिजनों को तथा उनके  शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को इसका श्रेय देते हुए अपना धन्यवाद् प्रेषित करता है I

ग्रेट मिशन परिवार रुद्राक्ष बिष्ट एवं पूजा अग्रवाल के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Ad_RCHMCT