रामनगर-उत्तराखंड के सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ.बीडी जोशी को कोरोना योद्धा सम्मान से किया सम्मानित।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर – कोरोना महामारी के दौरान अपनी काबिलियत के जरिये अपने प्राणों की चिंता किये बिना रोगियों की सेवा किये जाने के सन्दर्भ में उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनसिंह रावत के द्वारा बागेश्वर से सीएमओ पद से रिटायर होकर रामनगर में मोहल्ला लखनपुर में सैनिक विश्राम गृह के सामने स्थित सिटी क्लिनिक में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. बीडी जोशी को कोरोना योद्धा सम्मान हेतु प्रशस्ति पत्र देकर समान्नित किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

आपको बता दें की पहले रामनगर के रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में उन्होंने अपनी सेवाएं दीं उसके बाद वह प्रमोशन में सीएमओ बागेश्वर मे अपनी सेवा दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल

चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखने वाले ह्रदय व डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉ. जोशी को उक्त सम्मान मिलने पर क्षेत्रवासियों व चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों में खुशी व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी है।

Ad_RCHMCT