रामनगर:-यहाँ सडक़ हादसे मे बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत,परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-विकास खण्ड के ग्राम मालधन मे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, मौत की सूचना परिवार मे कोहराम मच गया।

रामनगर विकास खण्ड के ग्राम मालधन नंबर दो निवासी अमर सिंह (36) पुत्र गोपाल सिंह रविवार रात बाइक से अपनी सुसराल मालधन नंबर चार जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

अंधेरे में सामने से आ रही बग्घी से बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में गंभीर घायल अमर सिंह को रामनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की चार वर्षीय बेटी है और उसकी पत्नी नेहा गर्भ से है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Ad_RCHMCT