रामनगर के बेटे का नेशनल लेवल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-डी. डी. छिम्वाल कॉर्बेट एकेडमी के गौरव सत्यवली का चयन नेशनल लेवल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है । एकेडमी के कोच मो. इसरार अंसारी ने बताया कि गौरव सत्यवली ने देहरादून में आयोजित हुई राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के ऊँची कूद (हाई जम्प)मे शानदार प्रदर्शन किया था जहां से गौरव सत्यवली का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है ।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विपिन विहार कोटद्वार रोड निवासी  ईश्वर सत्यवली ओर प्रभा सत्यवली का 16 वर्षीय पुत्र गौरव सत्यवली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बिहार की राजधानी पटना के लिए प्रस्थान कर गया, जहां 4-6 अप्रैल तक आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

नेशनल लेवल पर गौरव के सेलेक्शन होने पर  डी. डी. सी. एम.की प्रधानाचार्या हेमा छिम्वाल, अतुल छिम्वाल, नीरज छिम्वाल, दीपक शर्मा, संजय पंत, नवीन जोशी, अरविंद चौधरी, मोहन बिष्ट , श्वेता माशीवाल, मानवेंद्र कडकोटी, इमरान हुसैन, शाह फैसल, यूनुस अंसारी , शाहनवाज खान, परवेज़ मोबाइल मास्टर,नदीम अख़्तर, पूर्व सभासद मुंतज़िर राजा सलमानी, भुवन शर्मा,संजय रावत, तनुज दुर्गापाल, मो अज़मल फुटबॉल कोच जितेंद्र बिष्ट , शादाब खान , नीरु बिष्ट,व एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने भी बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Ad_RCHMCT