उत्तराखंड हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा घोषित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2025 (प्रथम) एवं परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (तृतीय) का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को परिषद सभागार में घोषित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

यह जानकारी देते हुए बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2025 (प्रथम) तथा परीक्षाफल सुधार परीक्षा वर्ष 2024 (तृतीय) का परीक्षाफल शुक्रवार 3 अक्तूबर को परिषद सभागार में पूर्वाह्न 10:30 बजे घोषित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ’भारत दर्शन' से छात्रों को देश की विविधता और विकास को करीब से समझने का अवसर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी; देवप्रयाग के 68 मेधावी छात्रों से की भेंट

परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल घोषित होने के बाद उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद की अधिकृत वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in के Board Exam Improvement Exam- Imp Exam 2025 विकल्प पर भी अपना परीक्षाफल देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, उत्तराखंड में सहकारिता विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
Ad_RCHMCT