नैनीताल में राजस्व कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल मुख्यालय से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नैनीताल जनपद की तहसील में तैनात राजस्व अनुसेवक राजेंद्र सिंह परिहार उर्फ ‘राजू’ का शव उनके ही घर में फंदे से लटका मिला। इस घटना ने न सिर्फ परिजनों बल्कि पूरे इलाके और विभाग को गहरे सदमे में डाल दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, राजू रोज की तरह ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। उसी दौरान उनके बच्चे बाजार गए हुए थे। जब बच्चे वापस लौटे तो उन्होंने अपने पिता को घर की छत में लगे फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत उन्हें लेकर बी.डी. पांडे अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने 9.87 लाख पेंशनभोगियों के खातों में हस्तांतरित किए ₹146.32 करोड़; डीबीटी के जरिए जुलाई माह की पेंशन जारी

मौके पर पहुंची पुलिस और मेडिकल टीम ने जब शव की जांच की तो गले पर रस्सी के गहरे निशान मिले। जिससे मामले में संदेह की स्थिति बन गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

राजेंद्र सिंह परिहार पिछले 15 वर्षों से तहसील कार्यालय में सेवा दे रहे थे। उन्हें एक ईमानदार और मिलनसार कर्मचारी के रूप में जाना जाता था। उनकी असामयिक मौत से राजस्व विभाग में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

मृतक के दो बेटे हैं, जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में क्रमशः सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पटवारी भुवन जोशी सहित विभाग के कई अधिकारी और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

फिलहाल पुलिस आत्महत्या या अन्य कोणों से पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Ad_RCHMCT