यात्रियों से भरी रोडवेज बस सड़क पर पलटी, आठ यात्री घायल

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी। श्रीनगर में सोमवार को एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो कर पलट गई। जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। श्रीनगर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत केस में पुलिस का बड़ा खुलासा!दुष्कर्म नहीं, बदले की भावना से रचा गया था कथित षड्यंत्र SIT जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

सोमवार को नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज की बस श्रीनगर में देवप्रयाग बछेलीखाल के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय बस में 34 यात्री सवार थे, जिसमें से 8 को मामूली चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पर्वतीय जनपदों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। देवप्रयाग पुलिस ने हादसे में घायल सभी 8 यात्रियों को रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया है। बस में सवार सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे।

Ad_RCHMCT