रुद्रपुर-जिलाधिकारी, एसएसपी ने सुरक्षाबलों व प्रशानिक अमले के साथ शहर में किया फ्लैगमार्च।।

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- जिला मजिस्ट्रेट एंव जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने मय सुरक्षाबलों व प्रशानिक अमले के साथ शहर में फ्लैगमार्च किया।

फ्लेगमार्च शहर की रम्पुरा, भूतबंग्ला, इंदिरा चौक, गाँधी कॉलोनी, सिब्बल सिनेमा, गोल मार्केट, मुख्य बाजार होते हुए गाँधी पार्क तक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री पन्त ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को भय रहित माहौल में स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान के दौरान भी कोविड-19 की गाईड लाइन का अनुपालन किया जाएगा तथा बूथों पर नागरिकों की सामाजिक दूरी, हैंड सेनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह से बाधा पहुंचाने वाले संभावित व्यक्तियों, अराजक तत्वों, किसी भी तरह के पूर्व के आपराधिक कृत्यों में संलग्न व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।

Ad_RCHMCT