रुद्रपुर-मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जिला कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण,दिये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-मण्डलायुक्त दीपक रावत ने जिला कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्र आदि उपस्थित थे।

निर्धारित कार्यक्रमानुसार को मण्डलायुक्त के जिला कार्यालय पहुॅचने गार्ड आँफ आँनर दिया गया। जिसके पश्चात मण्डलायुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी ने शहीद ऊधम सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और प्रतीक स्वरूप रूद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  वन और वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम: कॉर्बेट में सघन गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें

मण्डलायुक्त ने जिला आपदा प्रबन्धन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आपदा से बचाव के उपकरणों की जानकारी ली व मोबाईल फोन से आपदा कन्ट्रोल रूम में स्थापित टोल फ्री नम्बर डायल करके भी देखा। उसके उपरांत उन्होने सब रजिस्ट्रार कार्यालय का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न माह में हुई रजिस्ट्रियों की गहनता से जाॅच की। उन्होंने रजिस्ट्रियों के निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारियों के लिए निर्देश दिये कि वे भूमि का मौका मुआयना अवश्य करें ताकि किसी भी दशा में राजस्व की चैरी न हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए पासिंग आउट परेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 515 कैडेट्स बने सैन्य अधिकारी; 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

उन्होंने जिला कार्यालय में भूलेख अधिष्ठान एवं खाम कक्ष निरीक्षण के दौरान विभिन्न पत्रावलियों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि कृषि, उद्योग हेतु अनुमति पंजिकाओं को अद्यतन किया जाये तथा अनुसूचित जाति भूमि अनुमति सम्बन्धी दस्तावेजों को भी अपडेट किया जाये।

उन्होने कहा कि आम जन की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से करना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और फैक्ट्री निजीकरण को लेकर सड़क पर उतरे युवा, मंत्री सुबोध उनियाल के घेराव के बाद दी सख्त चेतावनी

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, ओसी मनीष बिष्ट, तहसीलदार नितेश डागर, सीएमओ डाॅ0 सुनीता चुफाल रतूड़ी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, ओसी मनीष बिष्ट, तहसीलदार नितेश डागर, सीएमओ डाॅ0 सुनीता चुफाल रतूड़ी, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिमवाल, डीडीएमओ उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे।
Ad_RCHMCT