दुःखदः नहर में गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार, महिला की मौत, पांच घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही स्कॉर्पियो कार ऊधमसिंह नगर जिले के पुलभट्टा थाना क्षेत्र शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। 

इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को किच्छा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से चार को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतका अपने भाई की मौत के बाद मायके जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

पुलभट्टा थाना क्षेत्र स्थित NH-74 पर यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुबह लगभग 9:45 बजे सूचना मिली कि शंकर फार्म के पास एक स्कॉर्पियो नहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से कार में सवार छह लोगों को बाहर निकाला। सभी को तुरंत किच्छा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पर बबीता नामक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली को लेकर अलर्ट मोड पर अग्निशमन विभाग: हल्द्वानी में 2 स्थानों पर हुई मॉक ड्रिल, परखा गया क्विक रिस्पॉन्स और फायर हाइड्रेंट

हादसे में गंभीर रूप से घायल पांच अन्य लोगों को किच्छा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

पुलिस के अनुसार, मृतका बबीता अपने परिवार के अन्य सदस्य के साथ मुरादाबाद जा रही थी और हाल ही में उसके भाई का निधन हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT