दुःखद- ट्रक की चपेट में आई बाइक, मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां सहसपुर थाना क्षेत्र में धर्मावाला के पास बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला समेत छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि पति और बेटा घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ परिवार यूपी के छुटमलपुर का रहने वाला है। परिवार पहाड़ी गली विकासनगर में शादी समारोह में आया था। वापस लौटने के दौरान हादसा हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

इस हादसे में बाइक सवार महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी की मौत हो गई। जबकि, पति और पांच वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दो वर्षीय बेटा छिंटककर दूर गिर गया। जिससे उसे मामूली चोटें आई हैं। 

Ad_RCHMCT