उत्तराखंड उच्च न्यायालय को रामनगर स्थानान्तरित करने की उठी मांग,रामनगर बार एसोसिएशन ने उप जिलाधिकारी राहुल शाह के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर-रामनगर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ताओं ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय को रामनगर क्षेत्र के आमपोखरा/छोई रेशम बाग में स्थानान्तरित किये जाने के संबंध में उप जिलाधिकारी राहुल शाह के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को एक ज्ञापन सौंपा तथा आग्रह किया कि आमपोखरा/छोई रेसम बाग़ में उत्तराखंड उच्च न्यायालय को स्थापित किए जाने हेतु पर्याप्त मात्रा में राजस्व की भूमि है जो कुमाऊं औऱ गढ़वाल तथा व्यवसायिक केंद्र होने के कारण यहां पर आवागमन हेतु रेलगाड़िया व सरकारी बसों तथा अन्य माध्यम से सुविधा हर समय उपलब्ध हैं

यह भी पढ़ें 👉  करनपुर पंचायत में कचरा प्रबंधन कार्य का शुभारंभ: ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दिखाई हरी झंडी

तथा रामनगर में कॉर्बेट नेशनल पार्क होने के कारण भी रामनगर क्षेत्र में अच्छी चौड़ी सड़के व जनसंख्या का घनत्व भी कम है जिससे हर तरह की सुविधा वादकारियों के लिए सुगम सरल व सुविधाजनक है, रामनगर के अधिवक्तावो ने रामनगर क्षेत्र में उत्तराखं उच्च न्यायालय को लाने हेतु ज्ञापन सौंपा ज्ञापन  देने वालो में रामनगर बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश मासीवाल, गणेश कुमार गगन, ललित मोहन , ललित मोहन जोशी, सुरेश चंद्र नैनवाल, अरुण रौतेला, प्रदीप अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विक्रम सिंह मवाड़ी, विनोद अनजान, कल्पना जुयालआदि कई अधिवक्ता उपस्तिथ थे।

Ad_RCHMCT