दुःखद-आकाशीय बिजली गिरने से देवर-भाभी की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें -

चमोली। यहां से दुःखद खबर सामने आई है। जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में आकाशीय बिजली देवर-भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

यह हादसा चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में हुआ है। बताया जाता है कि देर रात गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमर में थे। इस बीच घर में आकाशीय बिजली गिर गई। इससे हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। इस घटना से मृतकों के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT