दुःखद- हल्द्वानी में पिकप की टक्कर से बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी मेें गुरूवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गौजाजाली बिचली में अनियंत्रित पिकप ने मासूम को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पिकप चालक फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करते हुए वाहन में तोड़फोड़ की। 

यह भी पढ़ें 👉  मजबूत एम-पैक्स से सशक्त होंगे गांव और समृद्ध बनेगा उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 जानकारी अनुसार तीनपानी बाइपास में गौजाजाली बिचली स्थित स्टॉक में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार पिकप की ‌चपेट में समीप की बस्ती में रहने वाला ढ़ाई वर्षीय मासूम गणेश पुत्र संदीप आ गया। ‌इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पिकप चालक फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

घटना के बाद स्थानीय लोग और बच्चे के परिजनों में आक्रोश फैल गया और वह सड़क पर उतर आए। उन्होंने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही पिकप में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर सीओ सिटी नितिन लोहनी, कोतवाल हल्द्वानी उमेश मलिक मौके पर पहुचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शाति कराया। इधर इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT