दुःखद- उत्तराखंड में अंधड़ से गिरा पेड़,  एक की मौत, कई चोटिल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शनिवार अंधड़ ने एक बार फिर तबाही मचाई। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में अंधड़ के बीच उर्स मेले में एक पेड़ गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। इसके अलावा दुकानें और टैंट भी उखड़ गए। 

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर रानीखेत में चल रहे उर्स मेले के बीच अचानक तेज आंधी-तूफान आने से असफरा-तफरी मच गई। धूल भरी आंधी के साथ कई दुकानों में लगे त्रिपाल उखड़ गए। लोग कुछ कर पाते इससे पहले एक विशाल पेड़ जोरदार आवाज के साथ मेलास्थल पर गिरा। जिसमें कई लोग दब गए।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। 08 लोग घायल हैं। सभी घायलों को राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं संजू देवन पुत्र रामचंद्र उम्र 48 वर्ष निवासी रामपुर मसवासी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

 वहीं गंभीर रूप से घायलों में राजपाल, कमरुल खान, राजकुमार और नबी अहमद है। घायलों में 15 वर्षीय कृष्णा पुत्र रामसिंह निवासी बमसू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी रिफर किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT