दुखद-उत्तराखंड, इर्टिगा कार गहरी खाई में गिरी, चालक की घटनास्थल मे मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal उत्तराखंड राज्य में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, कभी तराई तो कभी पहाड़ी इलाकों से हादसों की दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला शनिवार को जनपद टिहरी तोताघाटी के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किया व्यक्ति का शव बरामद।

Corbetthalchal शनिवार को थाना देवप्रयाग के माध्यम से SDRF टीम को सूचना दी गई कि कोडियाला से आगे महादेव चट्टी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट ब्यासी से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन (UK 14TA8452 इर्टिगा कार) लक्ष्मणझूला क्षेत्र से श्रीनगर की तरफ जा रही थी जो तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर रोड से नीचे 300 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु ही गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। SDRF की ढालवाला फ्लड टीम द्वारा विषम परिस्थितियों के चलते कड़ी मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति के शव को घटनास्थल से कौडियाला तक राफ्ट में लाया गया। तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मृतक का नाम-
तुषार गोयल पुत्र श्री मुकेश गोयल,उम्र लगभग 36 वर्ष निवासी- जंक गांव लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल।

Ad_RCHMCT