दुःखद- ट्रेन की चपेट में आने से युवक की गई जान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  'ज्ञान गंगा सम्मान समारोह': सीएम धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को बांटी छात्रवृत्ति; बोले—'शिक्षक केवल छात्र का नहीं, पूरे राष्ट्र का भविष्य गढ़ता है'

जानकारी के अनुसार छोटी रोड इंद्रानगर निवासी 35 वर्षीय विनोद कश्यप पुत्र हेमराज रविवार रात खाना खाने से पहले घर के बाहर घूमने निकला था। पुलिस के मुताबिक कुछ देर बाद ही परिजनों को स्थानीय लोगों से सूचना मिली की छोटी रोड के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर विनोद ट्रेन की टक्कर लगने से घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​IIA उत्तराखंड चैप्टर में रामनगर के आर्किटेक्ट मनबर सिंह नेगी की ऐतिहासिक जीत, 73% मतों के साथ बने चेयरमैन

परिजन आनन-फानन उसे एसटीएच ले गए, जहां करीब आधे घंटे बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। विनोद के परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं।

Ad_RCHMCT